
कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हैलट अस्पताल में एक युवती बदहवास हालत में मिली। इस दौरान स्टाफ ने इस बात की सूचना पीआरओ को दी। किसी तरह युवती से जानकारी की गई जिसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही।
ये सुन वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन उसे इमरजेंसी में भर्ती कराकर आलाधिकारियों को सूचना देकर इलाज शुरू किया गया। हैलट अस्पताल में शुक्रवार सुबह आठ बजे के आसपास एक 23 वर्षीय युवती इमरजेंसी के बाहर बदहवास हालत में मिली।
पीआरओ पल्लवी शुक्ला ने बताया कि उसने अपना पता रायबरेली बताया। उसका कहना है कि उसके साथ एक गैर समुदाय के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। हालत खराब होने पर उसके साथी उसे यहां छोड़ गए हैं। इसकी जानकारी होने पर पीआरओ ने उच्चाधिकारियों से मामले से अवगत कराया।
89,979 total views