
कमासिन- बाँदा
जनपद के क्षेत्र पंचायत ब्लाक परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस दौरान शहीद हुए सैनिकों के चित्र मे माल्यार्पण कर याद किया गया। पुलिस जवानों द्वारा शहीद जबांज को सलामी दी गई।
शासन के दिशा निर्देशों के तहत सोमवार को ब्लॉक परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शहीद जवान के परिजनों को साल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी डॉ प्रभात कुमार ने शहीद हुए जवानों की शौर्य गाथा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि 19 नवंबर 1962 को चीन भारत युद्ध के दौरान जनपद के कस्बा निवासी कमल किशोर प्रथम शहीद के रूप में जाने गए हैं। उन्होंने अपनी जाबाजी से चीनी सेना के छक्के छुड़ा रहे थे कि दुश्मनों की गोली के लगने से युद्ध के मैदान में ही शहीद हो गए थे। आज उन्हीं शहीदों की स्मृति में सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने शहीद कमल किशोर के छोटे भाई प्रमोद कुमार को साल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना पुलिस के जवानों द्वारा शहीद जवान को सलामी दी गई। राष्ट्र धुन के साथ राष्ट्रीय गीत का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रामाश्रय सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल, प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार बाबा, ब्लाक प्रमुख रावेन्द्र सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रेवती रमण मिश्र, विनोद कुमार, भवानी दीन यादव, रामकिशोर यादव, नंदकिशोर वर्मा के अलावा एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित थे।
165 total views