
संजय विद्यार्थी बने समाज वादी पार्टी के प्रदेश सचिव जिले में प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोरो पर
गोंडा
गोण्डा के गौरा विधान सभा से समाजवादी पार्टी के नेता संजय विद्यार्थी को पार्टी के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर गौरा विधान सभा के प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत की तैयारियों में पार्टी के कार्यकर्ता जुटे है।
गौरा विधान सभा के बभनजोत ब्लाक से आने वाले संजय विद्यार्थी पूर्व सदस्य एससी/एसटी आयोग उत्तर प्रदेश को समाज वादी पार्टी का प्रदेश नामित होने के बाद रविवार को जिले में प्रथम आगमन पर गौरा विधान सभा क्षेत्र में कुल 31 स्थानो पर समाज वादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी की है विद्यार्थी गौरा विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा के टिकट की भी दावेदारी कर रखा है। ऐसे में प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं की माने तो टिकट मिलना तय है।
12 total views