
चुनाव में हार की डर से सरकार ने कृषि बिल लिया वापस- इन्द्रजीत सरोज
कौशाम्बी
वर्तमान सरकार हिटलर शाही रवैया बनाकर काम कर रही है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से प्रदेश की जनता त्रस्त है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता कराह रही है। केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि कानून बिल वापस लिया गया है। यह किसानों के संघर्षों की जीत है। मारे गए किसानों की शहादत की जीत है। सरकार का यह फैसला चुनाव में हार के डर से लिया गया फैसला है। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज ने मंझनपुर विधानसभा के मेड़रहा गांव में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में हार व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर लिया है। श्री सरोज ने कहा कि मोदी डर गए हैं। जिस प्रकार से किसान वर्षों से कृषि बिल के खिलाफ आंदोलनरत हैं। सरकार यह फैसला पहले ले लेती तो सैकड़ों किसान मारे नही जाते। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती हैं कि जो किसान अंदोलन के दौरान शहीद हुए हैं। उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे। जनता इस बार बदलाव चाहती है और जनता यह बदलाव अखिलेश यादव को यूपी का मुख्यमंत्री बनने के रूप में देखना चाहती है। भाजपा चायल के विधायक संजय गुप्ता के बाबत दिए अपने बयान जलेबी बनाने वाले पर कहा कि भाजपा वाले पीएम मोदी को चाय बेचने वाला बताकर प्रचारित करते हैं। यदि मैंने कहा दिया कि चाय बेचने वाले हैं तो इसमें बुरा क्यों मान गए…? कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता उमेश दिवाकर ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजमा दिवाकर,आस्था सिंह पटेल, पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, परवेज अख्तर अंसारी, राजेश चौधरी, दिलशाद अंसारी, खलीक अहमद उर्फ निक्के, जयसिंह गौतम,बबलू मौर्य आदि मौजूद रहें।
66 total views
Of course, your article is good enough, safetoto but I thought it would be much better to see professional photos and videos together. There are articles and photos on these topics on my homepage, so please visit and share your opinions.