
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडाराज व माफियाओं से दिलायी मुक्ति बृजेश पाठक
छपिया/गोंडा
जन विश्वास यात्रा गोंडा जनपद के गौरा विधानसभा में पहुंची। जिले की बस्ती सीमा के धर्मदासपुर में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा का सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा स्वामीनारायण छपिया मंदिर पहुंची। जहां कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा का मंदिर के महंत देव प्रकाश स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जन विश्वास यात्रा स्वामीनारायण छपिया मंदिर से मसकनवा बाजार स्थिति फार्म हाउस पर पहुंची।
जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह विधायक प्रभात वर्मा सहित आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा की वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडाराज व माफियाओं से मुक्ति दिलायी। पिछली सरकार में सरकारी कार्यों व ठेकों में लूट होती थी। प्रदेश में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं थी। लेकिन प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून का राज कायम किया गया। आज गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर बाहर चले गए हैं। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने लोगों को निशुल्क आवास, बिजली, गैस कनेक्शन, मुफ्त अनाज के साथ खाद्य तेल, चना, नमक सहित अन्य सामानों को देने का कार्य किया।सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जो वादा किया था वह पूरा किया। भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश का विश्व में सम्मान बढ़ा है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा की भारत का सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना हमारा और आपका दायित्व है।
उन्होंने कहा की किसानों की आय दुगनी करने के लिए हम कृत संकल्प हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया के नंबर एक के नेता बन गए हैं। सभा को सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक प्रभात वर्मा सहित अन्य सभा का संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, शेष नारायण मिश्रा, महेश तिवारी, अवनीश सिंह, अनिल पासवान, श्रवण शुक्ला, जितेंद्र पांडेय,जसवंत सिंह, प्रशांत पटेल,नीरज पटेल, राजन सिंह, दिनेश शुक्ला, बीडी पाठक, ठाकुर प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र पांडेय, जगन्नाथ चतुर्वेदी सहित भारी संख्या पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
458 total views
3 thoughts on “प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडाराज व माफियाओं से दिलायी मुक्ति बृजेश पाठक”