
दिन के उजाले में ही ग्राम प्रधान की हुई हत्या
जनपद बलरामपुर के, महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के। रूप नगर गांव के प्रधान। राधे श्याम उर्फ मिठाई लाल की, दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। गांव निवासी मनीष गंभीर रूप से घायल हैं। उसे बेहोशी की हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण, पुरानी चुनावी रंजिश को, हत्या का कारण बता रहे हैं।
बताया जाता है कि। प्रधान राधे श्याम रविवार दोपहर 12 बजे अपने खेत में गन्ना काट रहे थे। वह खेत में अकेले थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। खेत के बगल चकमार्ग पर, खून से लथपथ पड़े, प्रधान को इलाज के लिए, अस्पताल ले जाते समय। रास्ते में ही ग्राम प्रधान राधे श्याम की मौत हो गई।
घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई कह रहा है, गोली मारकर हत्या की गई है। कोई धारदार हथियार से वारदात को अंजाम देने की बात कह रहा है।
ग्रामीण खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। घायल मनीष के होश में आने का इंतज़ार पुलिस कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि। वह घटना का चश्मदीद गवाह है।
पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है। मृतक के परिवारजन ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा चुनावी रंजिश को आधार मानकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मनीष के होश में आने पर हमलावरों का राजफाश होने की उम्मीद है।
अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि
पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
198 total views