
पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की मूर्ति का अनावरण के लिए आयेंगे पूर्व मुख्यमंत्री
गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर गोंडा में शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में की जा रही थी बड़ी तैयारियां होल्डिंग से पटे चौराहे बांस बैरी कटिंग के लिए बांस बल्ली युद्ध स्तर पर ट्रकों से गिराया जाने कार्य शुरू हुआ था लेकिन कार्य क्रम खराब मौसम व कोरोना की जारी गाइड लाइन को देखते हुए जन सभा का कार्य क्रम स्थगित होने से सपा कार्यकर्ताओ में छायी मायूसी वही पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह “पंडित सिंह” की प्रतिमा का अनावरण को हरी झंडी मिलने से मंत्री
के समर्थकों खासा उत्साह है।
समाज वादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह “पंडित सिंह” के प्रथम पुण्य स्मरण 7 जनवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन की सूचना मिलते ही गोण्डा में खुशी की लहर सपा कार्य कर्ताओ में देखी जा रही है।
समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे पूर्वमंत्री के भतीजे सूरज सिंह ने बताया है कि स्वर्गीय मंत्री जी का जन्म दिन हर वर्ष 7 जनवरी को मनाया जाता रहा है लेकिन उनके देहान्त के बाद इस बार उनके जन्म दिन को स्मरण दिवस के रूप में मनाते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण होना जिसमें सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुण्य स्मरण दिवस पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह “पंडित सिंह” की प्रतिमा का अनावरण एवं अमर स्मृति कोश का विमोचन करेंगे।
सूरज सिंह के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को दिन में 11:05 बजे पुलिस लाइन में हैलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद होटल सूरज कॉन्टिनेंटल एंड रिजॉर्ट में पर लगी प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा उसके उपरांत 12:30 बजे लखनऊ के लिए हैलीकॉप्टर के द्वारा प्रस्थान करेंगे।