
बारिश में भीगने से बिगड़ी तबियत, मौत
कौशाम्बी
दोआबा में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके साथ ठंड बढ़ गई है। शनिवार की रात कोखराज के विदनपुर ककोढ़ा गांव में बारिश से भीगने पर एक वृद्ध की मौत हो गई। लोग ठंड से मौत की आशंका जता रहे है। वृद्ध की मौत से स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कोखराज थाना क्षेत्र के बिदनपुर ककोढ़ा निवासी बुलबुल सरोज 60 साल पुत्र जगदेव मजदूर है। शनिवार को वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक शुरू हुई बारिश में भीगने से तबीयत बिगड़ गई। घर पहुंचते-पहुंचते उसे ज्यादा ठंड महसूस होने लगी। घरेलू उपचार करने के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर स्वजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को स्वजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। वृद्ध की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।