मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत,घर में मचा हड़कंप पुलिस मौके पर
मजदूरी करके घर जाते समय साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए लोहिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार हाल निवासी पट्टी भरखा थाना राजेपुर उदयवीर पुत्र शिवलाल जो कि मूल निवासी जैथरा जनपद एटा का रहने वाला था। पट्टी भरखा में पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ रहकर लेंटर का जाल आदि मजदूरी कार्य करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मजदूरी करके सोमवार को फतेहगढ़ कोतवाली के क्षेत्र जेएनवी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करके शाम के समय साइकिल से घर जा रहा था, तभी पांचाल घाट पुल के निकट एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिससे साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए लोहिया भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी होते ही मृतक की पत्नी पूनम देवी, पुत्र लालू, बबलू, पुत्री विद्या, नीतू आदि परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने रोते हुए कहा कि एक ही घर में कमाने वाला था। वह भी चला गया अब अब बाल बच्चों का भरण पोषण कैसी करेगी। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।