
यमुना नगर ब्यूरो
अम्बाला लोकसभा के अंतर्गत 3 जिलो में रेलवे पुलो के चल रहे 28 प्रोजेक्ट लगभगा 201करोड़ रुपये की लागत से 31 मार्च 2022 तक पूर्ण हो जाएंगे,यमुनानगर से तीन नए रेल प्रोजेक्ट शुरु करने पर हुई बातचीत,अम्बाला लोकसभा को लॉजिस्टिक हब बनाने की ओर तेजी से भाजपा सरकार कार्य कर रही है यह शब्द कहे केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने,
भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट रेल मंत्री पीयूष गोयल से भेंट करके अपनी अम्बाला लोकसभा के रेलवे प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया ने बताया कि 3 बड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यमुनानगर से करनाल, यमुनानगर से चंडीगढ़ , यमुनानगर से पटियाला को भी शीघ्र शुरू करने की अपील की है
इस समय लगभग 201 करोड़ के 28 रोब रब प्लेटफार्म के प्रोजेक्ट उनके लोकसभा क्षेत्र अम्बाला में चल रहे है जो 31 मार्च 2022 तक अगले 9 महीने में पूरे हो जाएंगे,इसमें 4 प्रोजेक्ट पंचकूला जिले में ओर 12 प्रोजेक्ट अम्बाला व 12 प्रोजेक्ट जिला यमुनानगर में चल रहे है, इन प्रोजेक्टस के पूरा होंने से आने वाले दिनों में इन क्षेत्र के आसपास रहने वाले आमजन को बहुत सुविधा होगी,केन्द्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया ने बहुत दिनों से लंबित चंडीगढ़ – बद्दी रेल लाइन परियोजना शुरू करने पर केंद्रीय कैबिनेट रेल मंत्री पीयूष गोयल का धन्यवाद किया व उनसे 3 बड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट यमुनानगर से करनाल, यमुनानगर से चंडीगढ़ , यमुनानगर से पटियाला को भी शीघ्र शुरू करने की मांग की है,मंत्री कटारिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला मेट्रोपोलिटन अथॉरिटी बनाने की घोषणा की है, पंचकुला व यमुनानगर से सटे हिमाचल के दोनो बड़े उद्योगिक क्षेत्र बद्दी व कालाअंब अगर सीधे रेल लिंक से जुड़ जाएंगे तो जहां उद्योगों को बड़ी सुविधा मिलेगी वही क्षेत्र में रोजगार के स्थायी साधन उपलब्ध होंगे , प्रोजेक्ट में होने वाले व्यय भी उद्योगिक उन्नति होने से बहुत जल्दी पूरा हो सकता है,केंद्रीय कैबिनेट रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कटारिया को अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है,कटारिया ने आगे बताया पंचकुला साइड रेलवे स्टेशन के विकास व अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिये 2015 में भारत सरकार व फ्रांस में एक समझौता हुआ था उस कार्य को भी गति देने की बात हुई है,उल्लेखनीय है अम्बाला को लोजिस्टिक हब बनाने के प्रयास में केन्द्रीय मंत्री रत्नलाल कटारिया बहुत दिनों से लगे हुए है, रेल व रोड का एक विस्तृत जाल अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में फैला हो जिससे पड़ोस के 5-6 राज्यो को लोजीस्टिक हब की बेहतरीन सुविधाएं अम्बाला में प्राप्त हो सकें
इस दौरान पी ए सन्नी राजपूत व भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।
183 total views