
भारतीय जनता पार्टी के उपसभापति कैलाश पाण्डेय व ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्षा शिव देवी अगहरि (सीमा) के तत्वाधान में आज राम अवतार महाना सामुदायिक केन्द्र में योगा दिवस समारोह मनाया गया।
योग शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक ज्ञान के लिए योग का उपयोग किया जाता है।
जिसमें उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष
सतीश महाना जी का आगमन हुआ
उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि योग से शरीर के सभी अंगो का व्यायाम हो जाता है।
योगाभ्यास से शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है वह चेहरे में रौनक आ जाती है।
योगासन से मांसपेशी भी मजबूत होती है।
योग करने से नीद अच्छी आती है ।
दमा,एलर्जी, अस्थमा के लिए प्राणायाम बहुत फायदेमंद होता है। फेंफडों में आक्सीजन बढ़ जाता है ।
इस कार्यक्रम का आयोजन पार्षद कैलाश पाण्डेय ने किया।
जिसमें प्रमुख रूप से कैलाश पाण्डेय,मनोज सेंगर,शिव देवी अग्रहरि,रवि तिवारी,माधवी सेंगर,सोना, अभिताब पाण्डेय, रोहन पाण्डेय, बाबू राय,शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।