
पुलिस ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को दबोचा
गोंडा।
पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को अगवा कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म कर उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा था।
थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी को बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के चकिया रोड निवासी अरसान उर्फ गोलू अगवा करके ले गया था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा था। मामले में थाना उमरी बेगमगंज में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत के रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अरसान उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है।
549 total views
1 thought on “गोंडा : पुलिस ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को दबोचा”
Comments are closed.