
14 अक्टूबर 2022 सिद्धार्थनगर
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के बाढ़ प्रभावित गांव खैरी शीतल प्रसाद का भ्रमण किया।
मा0 डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा बाढ़ प्रभावित मौर्यडीह,खैरी, चीरगना, नकोलडिह में पहुॅचकर लोगो से स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने लोगो को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि गांव में फंसे लोगों के लिए प्रशासन पूरी तरह लगा हुआ है राहत सामग्री एवं लंच पैकेट उनके बीच पहुंचाई जा रही है। ग्रामवासियों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया है। बा़ढ़ पीड़ितो में बाढ़ राहत सामग्री, लाई, चना, एवं लंच पैकेट का वितरण किया गया है ।
477 total views
1 thought on “सिद्धार्थनगर के डीएम व् एसपी ने बाढ़ प्रभाभित क्षेत्रों का किया भ्रमण”
Comments are closed.