
पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए तीन सगे भाई एक महिला के घर आ धमके। महिला ने सुलह से इंकार किया तो अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि उसके पेट पर पैर से मार दिया। जिससे कुछ दिनों बाद महिला का गर्भपात हो गया। पीड़ित महिला ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कराया है।
घटना ग्राम पसका पंडित पुरवा की है। यहां की निवासिनी राजरानी मिश्रा पत्नी ध्रुव कुमार मिश्रा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि 12 अगस्त को आरोपी उसके घर आकर दर्ज मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। उसने सुलह करने से इंकार कर दिया तो सभी आरोपियों ने हमला कर दिया।
आरोप लगाया कि उसके पेट में पैर से मारा। जिससे कुछ दिनों बाद उक्त चोट से उसका गर्भपात हो गया। आरोपियों ने जान से मारने के लिए तेेजाब डाल देने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि आशीष कुमार मिश्रा, अतुल कुमार मिश्रा व संतोष कुमार मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
12,206 total views
3 thoughts on “सुलह करने से किया इंकार तो गर्भवती के पेट पर मारा लात मामला हुआ दर्ज”
Comments are closed.