किरतपुर।
एक पिता ने अपनी पुत्री के दिल्ली में लड़कियों को बेचने वाले गिरोह के चंगुल में फंसे होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।वही पुत्री ने अपनी सहेली के साथ दिल्ली में रहने की बात पुलिस को बताई उसने अपने निकाह से नाखुश होकर दिल्ली में रहना स्वीकार किया।
किरतपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया था कि उसकी पुत्री को नांगल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुछ लोग बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गए हैं उनका दिल्ली में लड़कियों को बेचने का गिरोह है व उसकी पुत्री को भी भेज सकते हैं।
पिता ने अपनी पुत्री को दिल्ली से सकुशल लाने की पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई थी। थाना अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि जांच करने पर लड़की ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ दिल्ली में अपनी मर्जी से रह रही है।उसने बताया की उसके स्वजन ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से निकाह करवाया था।उसका पिता कुवैत में रहता था वह निकाह के बाद से भी अभी तक नहीं आया है।उसने बताया कि उसका पिता फोन पर उससे अश्लील बातें करता था और गाली गलौज करता था
135 total views