
हरदोई। अलग- अलग थाना क्षेत्र के दो गांवो में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। कछौना थानाक्षेत्र में जिस युवक ने फांसी लगाकर जान दी उसके कारणों का पता नही चल सका है। वहीं शाहाबाद में संदिग्ध हालातों में युवक की मौत हो गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा
कछौना। कस्बा में गुरुवार को तिलक नगर निवासी अभिनव उर्फ गोलू (22) पुत्र जितेंद्र सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर रात में पंखे की हुक में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अभिनव सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी
शाहाबाद। कोतवाली के ग्राम फतेहपुर गयंद निवासी शक्तिमान उर्फ मल्ली (22) ने गुरुवार की रात में घर के अंदर फांसी लगाकर जान देे दी। इस बात की जब परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि नशे के दौरान अक्सर लोगों से वह विवाद करता रहता था। इसी के कारण पिता छेदालाल अपनी पत्नी के साथ दूसरे मकान में रहते है। पिता ने बताया कि रात नशे में गाली गलौज करने पर शक्तिमान ने विवाद किया था। इसके बाद युवक ने अपना रजाई गद्दा में आग लगा दी। बिजली का तार काट दिया। रात के एक बजे खिड़की का पर्दा खोलकर धन्नी में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
11,186 total views