
-
बेलवाकला प्राथमिक विद्यालय पर किया गया पौधरोपण
देवरिया/ कुशीनगर
जागरण पंचवटी अभियान के तहत फजिलनगर ब्लाक के बेलवा कला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर लक्ष्मी इलेक्ट्रिक नरायनपुर सौजन्य से आयोजित जागरण पंचवटी कार्यक्रम के तहत पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान फजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा व पटहेरवा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,ग्रामप्रधान बाल्मीकि सिंह तथा व्यवसायी नितेश यादव व प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह द्वारा किया गया।इस दौरान विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि कहा कि पंचवटी के पांच वृक्ष औषधीय गुण, पर्यावरणीय व अन्य विशिष्ट गुणों से ओतप्रोत हैं। यह मानव तथा पशु पक्षियों के लिए संजीवनी हैं । व्यवसायी नितेश यादव व प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने जागरण के पंचवटी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव, पशु पक्षियों के लिए पंचवटी की उपयोगिता अनन्त हैं। पर्यावरणीय, जैव विविधता के साथ इनका औषधीय व धार्मिक महत्व है। आंवला विटामिन सी देने के साथ शरीर को रोग प्रतिरोधी बनाने की अचूक औषधि हैं। बरगद का दूध बलदायी हैं। प्रतिदिन के सेवन से शरीर में नवचेतना का संचार होता है। पीपल रक्त विकार, बेल पेट संबंधी बीमारियों की अचूक दवा है। अशोक स्त्री विकारों को दूर करने वाला औषधि है। धार्मिक रूप से पीपल व आंवला में भगवान विष्णु, बरगद व बेल में भगवान शंकर का वास माना जाता हैं। अशोक का वृक्ष शोकनाशक हैं। मां सीता का लंका की अशोक वाटिका में निवास धार्मिक आस्था से जुड़ा है। वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जागरण द्वारा समय समय पर जनसरोकार से जुङे कार्यो में हमेशा ही सहभागिता करता है।दैनिक जागरण समाज मे एक समाचार पत्र ही नही बल्कि एक सजग प्रहरी के रूप में लोगो का मित्र भी है।इस दौरान लक्ष्मीलेक्ट्रिकनरायनपुर द्वारा पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे का बना टी गार्ड भी भेट किया,जिससे पौधों को सुरक्षित रखा जा सके।इस दौरान रामाश्रय यादव, अमरेंद्र राय, पल्लवी राय, राजू कुमार शर्मा,संजू कनौजिया,कादिर हुसैन,गीता सिंह,इसरावती देवी,अमृता सिंह,उषा देवी, संतोष प्रसाद,मनीष,ओमप्रकाश,सुगन्ध प्रसाद,एएस पी यादव आदि उपस्थित रहे।
171 total views
1 thought on “मानव व पशु पक्षियों के लिए संजीवनी है पंचवटी:विधायक”