
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में वैवाहिक आयोजन के दौरान शुक्रवार देर रात बसखारी में हुए विवाद में पिकअप से कुचलकर मां और बेटे की हत्या कर दी गई। इससे गांव में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है
घटना बसखारी थाना इलाके के मुजाहिदपुर की है। स्थानीय निवासी महेंद्र के घर शुक्रवार को वरीक्षा का आयोजन था। वहां गांव निवासी पंकज जायसवाल रात साढ़े नौ बजे करीब पिकअप लेकर पहुंचा तो उसका महेंद्र से विवाद हो गया। शोरगुल होने पर दोनों पक्ष से लोग आ गए। इसमें पंकज के दो भाई भी शामिल थे।
विवाद बढ़ने के दौरान पंकज ने पिकअप से गांव के रहने वाले सुनील की पत्नी विनीता (39) और पुत्र प्रिंस (14) को कुचल दिया। इससे वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना को लेकर दर्ज कराए केस में सुनील ने कहा कि पंकज के अलावा उनके भाई आकाश और पवन ने कहा था कि जो भी लोग तमाशा देखने आए हैं, सबको मार डालो।
पुलिस को बताया कि घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
19,856 total views