
ओडिशा पुलिस द्वारा रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता से नेता बने प्रदीप प्रधान को 2021 में धाविका दुती चंद द्वारा दायर मानसिक उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया । भुवनेश्वर-कटक कमिश्नरेट पुलिस के तहत महिला पुलिस स्टेशन ने प्रधान को गिरफ्तार किया, जो नए राजनीतिक संगठन मो डाला के सचिव भी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दुती ने प्रधान और कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि दो साल पहले ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए दुती ने प्रधान और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उड़ीसा उच्च न्यायालय का रुख किया था। पुलिस ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पुलिस को प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया था।
आखिर हो गई गिरफ्तारी
दुती ने कहा कि शुरुआत में, प्रधान को यह दिखाकर गिरफ्तार नहीं किया गया कि वह फरार है। मैं तीन बार पुलिस स्टेशन गई और बाद में उसकी गिरफ्तारी के लिए हाई कोर्ट चली गई। आखिरकार, पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
922 total views