
मेरठ के पल्लवपुरम थाना के सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की देर रात गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में मौत हो गई। सिपाही 24 अक्टूबर को अपनी स्कूटी से परतापुर से ड्यूटी समाप्त करके वापस पल्लवपुरम थाने आ रहा था। सुभारती अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। उसे गंभीर रूप से पहले सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था उसके बाद उसके परिजन गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए ले गये
अस्पाताल् मे उसका इलाज चल रहा था। देर रात सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रोहित कुमार आगरा के गांव नवीनपुरा का रहने वाला था और 2005 का भर्ती था रोहित कुमार के दो बेटियां हैं। सिपाही की मौत के बाद पल्लवपुरम थाने में भी शोक का माहौल है।
16,075 total views