
गांधी जयंती पर बीजेपी नेताओं ने निकाला पैदल तिरंगा यात्रा
बभनजोत-गोंडा
विकासखंड बभनजोत अंतर्गत घारीघाट से होकर खोड़ारे बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाल कर भाजपाइयों ने मनाया गांधी जयंती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं पैदल तिरंगा यात्रा तथा साफ सफाई कर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी महत्व पूर्ण है इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था 2 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। इस साल महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी को बापू के नाम से भी जाना जाता है 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। और सत्य अहिंसा को लेकर बापू के विचार हमेशा से ना सिर्फ भारत के लोग पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर मंडल महासचिव अमरनाथ पांडेय, मंडल महामंत्री मधूप सिंह, सेक्टर संयोजक राम कृष्ण चौधरी, चन्द्रभान पटेल, अब्दुल कय्यूम खान, तुफैल अहमद, राजेश्वरी पटेल,रूद्र चौधरी अनिल वर्मा,राज कुमार चौधरी सहित अनेकों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
21 total views