
धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान क्रय किया जाए नहीं तो होगा आंदोलन..अजय सोनी
- साधन सहकारी समिति शमसाबाद का जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी शनिवार शाम को किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी
जिले के किसानों से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं किए जाने पर समर्थ किसान पार्टी ने आंदोलन करने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने विभाग की किसान विरोधी नीति पर आक्रोश जाहिर करते हुए जल्द ही किसानों से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद करने की मांग की है अन्यथा जिले भर में आंदोलन करने का ऐलान किया है।
शनिवार शाम को पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी साधन सहकारी समिति शमसाबाद का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद रहे समिति के सचिव शिव भवन यादव से किसानों को परेशान न करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर कई किसानों ने शिकायत करते हुए अजय सोनी से बताया कि समितियों में धान क्रय नहीं किया जा रहा और रोज किसान धान बिक्री करने को क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।
किसानों की शिकायत पर अजय सोनी ने जिला कोआपरेटिव प्रमुख बिनोद सिंह से फोन पर वार्ता की। वार्ता के दौरान अजय सोनी ने समितियों के माध्यम से किसानों के धान नहीं खरीदे जाने पर सवाल किया और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फोन पर बिनोद सिंह से बहस की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान क्रय नहीं किया गया तो समर्थ किसान पार्टी जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अजय सोनी ने मौके पर मौजूद रहे किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही धान क्रय किया जाएगा। इस दौरान विजय शुक्ला, व्यास दत्त शुक्ला, राजन शुक्ला, शिव शंकर दुबे, शिव सिंह पटेल, रामधनी मौर्य, अनिल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
180 total views
1 thought on “धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान क्रय किया जाए नहीं तो होगा आंदोलन.अजय सोनी”