
भाजपा सदस्यता और बूथ पर मतदाता बनाने पर लगा रही जोर
कप्तानगंज,बस्ती
कप्तानगंज ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा संगठन के दो मंडलों कप्तानगंज एवं दुबौलिया की संयुक्त बैठक विधानसभा प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी की अध्यक्षता में की गई जिसमें दोनों मंडल के मंडल अध्यक्षों तथा बूथ अध्यक्षों एवं महिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रत्येक बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने तथा संगठन के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। संगठन का जो लक्ष्य था उस लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा से ज्यादा भाजपा संगठन द्वारा नये सदस्य बनाना है। बैठक में कप्तानगंज के विधायक सीए सीपी शुक्ला भी मौजूद रहे।
ई
उन्होंने संगठन से कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही तथा आए हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और गोरखपुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के विधानसभा विस्तारक पुनीत यादव, प्रत्यूष विक्रम सिंह,मंडल महामंत्री विवेकानंद मिश्र,मोहन मोदनवाल, राजेंद्र राजभर,शिव बहादुर मौर्य,लालजी तिवारी,सुखराम गौड़, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मनोज सिंह,शेर सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
150 total views