
गन्ने के खेत में खून से लथपथ मिली महिला घटना का हुआ खुलासा,दो गिरफ्तार
बस्ती
थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौरा के सन्निकट सेंट मैरी स्कूल वाले रोड के बगल में घायल अवस्था में मिली महिला के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 292/2021 धारा 307 IPC का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों क्रमशः नकुल मौर्या पुत्र संतराम मौर्या निवासी मलेथूकनक थाना बीकापुर जनपद अयोध्या ,अभिषेक निषाद पुत्र राम भरत निषाद निवासी इस्माइलपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या को चौकड़ी टोल प्लाजा के करीब 500 मीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के डाउन लेन के किनारे स्थित सूर्या ढाबा के पास से आज दिनांक 08.12.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
घटना दिनांक-05.12.2021 को समय करीब 09:30 बजे नीरज कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ग्राम ऐठीडीह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती जो कि ग्राम गौरा में ग्राम प्रहरी के पद पर नियुक्त है, के द्वारा थाना कप्तानगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मुझे जरिये दूरभाष सूचना प्राप्त हुआ कि गौरा गाँव के सन्निकट सेंट मैरी स्कूल वाले रोड के बगल में गन्ने के खेत में घायल अवस्था में एक महिला उम्र लगभग 26 वर्ष पड़ी हुई है, जिस पर ग्राम प्रहरी नीरज कुमार द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि वहाँ पर तमाम लोगों की भीड़ थी जिससे प्रतीत हो रहा ता कि घायल अवस्था मे पड़ी हुई महिला आपराधिक घटना की शिकार हुई है ।जिसके सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 292/2021 धारा 307 IPC पंजीकृत किया गया एवं आज बुधवार को थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा घटना का खुलासा करते हुए सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज छोटेलाल राम जनपद बस्ती,प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 दुर्विजय कुमार जनपद बस्ती,उ0नि0 ललित कान्त यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती,का0 राजवीर साहनी, का0 शशांक विश्वकर्मा, का0 सतीश सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती,का0 जनार्दन प्रजापति का0 सत्येन्द्र सिंह, का0 विजय कुमार, का0 विक्रम सिंह सर्विलांस सेल जनपद बस्ती रहे ।
141 total views