
केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है,बृजेश पाठक।
उतरौला (बलरामपुर) :केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को बिना किसी भेद भाव के मिल रहा हैं।केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान सम्मान निधि, आवास योजना,स्वस्थ्य बीमा सहित अन्य योजनाओ का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
यह बात उतरौला विधान सभा के सहियापुर में आयोजित जन विश्वास यात्रा को सम्बोधित करते हए कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कही।उन्होंने कहा कि गुंडा व माफिया आज जेल में है उनकी अवैध सम्पतियों पर योगी जी का बुलडोजर चल रहा है।सड़क, शिक्षा ,स्वास्थ्य, रोजगार,आदि क्षेत्रों में अनेक कार्य हुये है।
केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जनता के हितों के लिए किए काम के दम पर आने वाले 2022 के चुनाव में हम एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। जन विश्वास यात्रा में जनता के मिल रहे अपार समर्थन के बाद यह तय हो गया है कि प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है। सपा-बसपा व कांग्रेस की सरकारों में हुए लूट, भ्रष्टाचार, आतंक व सरकारी धन के बंदरबांट पर बोलते हुए कानून मंत्री ने कहा कि हर गरीब को नि:शुल्क खाद्यान्न, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली, आवास, शौचालय, पेंशन बिना कमीशन दिए मिल रहा है। सरकार का सारा काम पारदर्शी है। प्रदेश से गुंडाराज का सफाया हो गया है। बहन-बेटियों की इज्ज़त सुरक्षित है। गरीबों व सरकारी की जमीनों पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं को उनके सही अंजाम तक योगी जी ने पहुंचा दिया है। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओ का लाभ सभी को मिल रहा है।भाजपा की लोकप्रियता से विपक्षी दलों में बौखलाहट साफ दिख रही है। राज्यमंत्री पल्टू राम ने कहा कि सपाई खाद्यान्न योजना में लूट करने के लिए फिर से सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता इनको सबक सिखाने के लिए एक बार फिर तैयार है। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास या हितों के काम बिना किसी भेदभाव के सबके लिए किया है। कार्यक्रम को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,देवानन्द गुप्त,फरीन्द्र गुप्त मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया। संचालनविधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व जन विश्वास यात्रा का गुमड़ी घाट पर फूल मालाओं से स्वागत किया। जगदम्बा प्रसाद सोनकर, अंकुर गुप्त,दद्दन,त्रिपाठी राम निवास वर्मा, आज़ाद सिंह, बलिराम वर्मा मौजूद रहे। शुक्लागंज, महदेईया बाज़ार व उतरौला के अंबेडकर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं
जिला पंचायत सदस्य व किसान मोर्चा के सह संयोजक राम दयाल यादव ने स्वागत किया।
66 total views