
अपने कृतियों के बदौलत समाज में जीवित रहता है व्यक्ति: राधेश्याम सिंह
भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव स्थित सुरेंद्र प्रसाद दुबे हाई स्कूल में सुरेंद्र प्रसाद दुबे की जयंती मनाई गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बीज प्रमाणीकरण निगम के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि व्यक्ति अपने कृतियों के बदौलत समाज में हमेशा जीवित रहता है। सुरेंद्र प्रसाद दुबे सच्चे अर्थों में समाजसेवी एवं जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाले विराट व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि किसानों के सच्ची हितैषी थे सुरेन्द्र प्रसाद दूबे।वह चीनी मिल के द्वारा गन्ना किसानों के भुगतान में विलंब होने पर वह गन्ना किसानों का भुगतान अपने पास से कर दिया करते थे। ताकि किसानों के बच्चों की पढ़ाई, लड़कियों की शादी एवं अन्य कामों में कोई समस्या पैदा न हो किसान अपना काम समय से कर सके। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने कहा स्वर्गीय दूबे भाटपार रानी एवं प्रतापपुर केन यूनियन के चेयरमैन, भाटपार रानी एवं बनकटा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य एवं कई शिक्षण संस्थानों की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य थे। उन्होंने कहा कि वह सहजता एवं सरलता के प्रतिमूर्ति थे। कार्यक्रम में आए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विनय कुमार पांडेय, अमित कुमार दुबे, हिमांशु कुमार दुबे, अभिषेक कुमार दुबे, दिव्यांशु कुमार दुबे, सुनील पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, सतीश मिश्रा, राम विलास प्रसाद, मुनेश्वर चौरसिया, राजाराम मद्धेशिया, हरिशंकर पांडेय सहित विद्यालय के छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।
90 total views