
अत्याचारी विधायक से परेशान गौरा की जनता :राम प्रतापसिंह
प्रभात वर्मा अत्याचारी विधायक: रामप्रताप सिंह
गोण्डा
सपा ने उनकी आठ वर्षो की सेवा का विश्वास घात किया है। अब सपा के पतन का समय आ गया है। गौरा, मनकापुर, मेहनौन इन तीन सीटों पर कांग्रेस बड़ी जीत के साथ आगे आएगी। जनता जान चुकी है सपा भाजपा की चालो को वह अब चुप बैठने वाली नहीं। क्योंकि जनता अब कांग्रेस के साथ खड़ी है और सपा भाजपा का सफाया होने वाला है।
नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को ऐन वक्त पर पाला बदलने वाले गौरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामप्रताप सिंह ने पर्चा दाखिल करने के बाद लोगों से कहा कि सपा भाजपा चटुकारों की पार्टी बन गई है। सपा ने क्षेत्र से एक ऐसे बोगस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जिसकी हैसियत दो हजार वोटो की भी नहीं है। उनका कहना है कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस फाइट कर रही है। भाजपा के विधायक प्रभात वर्मा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि।
गौरा की जनता अत्याचारी विधायक से परेशान हो चुकी है। झूठे मुकदमों की बौछार करने वाला विधायक जनता की सेवा कैसे कर पाएगा।
सपा से कांग्रेस में आने का सवाल पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने कांग्रेस की खूबियों व प्रियंका गांधी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी को चुना है।
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी धोखेबाज पार्टी है और ऐसी पार्टी समाज की हितैषी नहीं हो सकती। विकास के मुद्दों पर उन्होंने बताया कि गौरा में विकास की गंगा बहे वर्षो बीत गए। अब यहां सिर्फ कचरा ही रह गया। जिसे विधायक बनते ही क्षेत्र को एक नया लुक दिया जाएगा। क्योंकि आवाम उनके साथ है।
117 total views