
दबंगो की पिटाई से चार व्यापारी घायल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से बाजार बंद
घायल व हमलावरो के अगल धर्म के होने की वजह से इलाके का माहौल गर्म
ड्योढ़ी बाजार में पसरा सन्नाटा, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती
अयोध्या
रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार में महबूब आलम ने अपने साथियों के साथ बृजेश कौशल समेत चार व्यापारियों को पीट कर घायल कर दिया। जिससे क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण व्यपारियो ने बाजार बंद कर दी। शमशेर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।दो आरोपियों गिरफ्तारी की गई है हमले में एक व्यक्ति का सिर फट गया है।बाजार के रहने वाले राजेश कुमार अपने घर पर नहीं थे बीती रात दो लोग उनके घर में एलईडी बल्ब निकालकर घुसने का प्रयास करने लगे परिजनों के शोर मचाने पर व एक घर में घुस गए बाजार के रहने वाले शिव कुमार कौशल ने बताया कि व्यापारियों के महबूब आलम के घर पहुंचते ही उसने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया और लाठी-डंडों से पहले से ही इसकी तैयारी कर चुका था जिसमें अनेक साथियों करिया गुड्डू दिलशाद लल्ला निजाज व अन्य को वह अपने घर लोगों को घसीट ले गया। हमले में बृजेश कौशल गंभीर रूप से घायल हैं। एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। मामले में आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों तथा दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परंतु मुख्य आरोपी महबूब आलम करिया दिलशाद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी व्यवहार अधिकार मंच के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारियों के अनुसार मुख्य आरोपी कई वर्षों से दबंगई कर रहा था। परंतु राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है।
84 total views