
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 घंटे के अंदर गुमशुदा लड़के को सकुशल उनके परिजनों को किया सुपुर्द, अपनों से मिलकर लड़के के चेहरे पर लौटी मुस्कान
गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा लड़के/लड़कियों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में गुमशुदा बच्चे को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। दिनांक 17.07.2022 को थाना को0 नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक द्वारा थाना को0 नगर में सूचना दी गयी की उनका 18 वर्षीय लड़का घर से कही चला गया है और अभी तक घर वापस नही आया है। सूचना पर थाना को0 नगर व सर्विलांस टीम ने तत्काल खोजबीन कर बच्चे को 01 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया गया। अपनो से मिलकर लड़के के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजनो ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।
6 total views