
पम्पीसेट मशीन चोरी करने वाले 04 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गयी पम्पिंग सेट बरामदः
गोंडा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शातिर चोरो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों- 01. अशोक वर्मा, 02. दिनेश वर्मा, 03. अरविन्द यादव, 04. लालबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी पम्पिंग सेट बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 19.07.2022 को वादी नागेन्द्र कुमार पुत्र राम नरायण पाण्डेय की पम्पिंग सेट चोरी की थी। अभियुक्तगणों के विरूद्ध छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. अशोक वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा निवासी ककरहिया थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. दिनेश वर्मा पुत्र वलिकरन निवासी ककरहिया थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. अरविन्द यादव पुत्र रामनयन निवासी परसहिया मवई थाना छपिया जनपद गोण्डा।
04. लालबाबू पुत्र रामसेवक भट्ट निवासी अगयामाफी थाना छपिया जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0-175/22, धारा 379,411 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद पम्पिंग सेट।
147 total views