
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर अवध प्रान्त की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हरदोई में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी के नेतृत्व में हुआ।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यात्रा लेकर हरदोई पहुंचे माननीय प्रांतीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हरदोई में यात्रा प्रारंभ की गई।यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुई।इस अवसर हजारों की सँख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी ने सम्बोधित किया।
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि संविधान और सदभाव बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है देश का हर नागरिक।माननीय राहुल गाँधी जी ने नफरत और विभाजन की राजनीति करने वालों के मंसूबे पस्त कर दिए।आज समूचा देश नफरत छोड़ो भारत जोडो नारे के साथ एकजुट हो रहा है।मंहगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के सवालों से सरकार घबराई हुई है।किसान और नौजवान दोनों को राहत और रोजगार देने में सरकार विफल है।भारत जोडो यात्रा ऐतिहासिक परिणाम देगी नफरत फैलाने वालों की हार होगी और प्रेम सदभाव का संदेश देने वालों की जीत होगी।प्रांतीय अध्यक्ष माननीय नकुल दुबे जी हरदोई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लगन व परिश्रम की सराहना भी की।
12 total views