
फतेहपुर जिले के औंग में देर रात दुर्गागंज थानपुर रोड पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शव को थानपुर गांव से 200 मीटर पहले सड़क किनारे फेंका गया है। थानपुर गांव के दो परिवारों की शादियां औंग कस्बे के गेस्ट हाउस से थीं। रात 12 बजे वापस जब लोग गांव जा रहे थे तो युवक के शव को देखा। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रात में थाना पुलिस और सीओ बिंदकी ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी फतेहपुर भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
7,301 total views