
माफियाओं द्वारा चलाया जा रहा आरा,बेखबर हैं साहब निडर हैं वन माफिया
गौरा चौकी गोंडा
वन भूमि को संरक्षित किये जाने के लिये पूरा विश्व प्रयासरत है। वनों के संरक्षण के लिये सरकारों द्वारा किये जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। सरकार द्वारा जागरूकता अभियान चलाये जाने के बाद भी बीट कर्मचारियों व वन अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार के मिशन को वन माफियाओं द्वारा पलीता लगाया जा रहा है जिसमें बीट कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल है जिसमें चंद पैसों की लालच में सरकार के मिशन को पलीता लगा रहे हैं
सम्बन्धित वन कर्मियों की अनदेखी भी इसकी प्रमुख वजह है। किन्हीं स्थानों पर देखा गया है कि वन कर्मियों की संलिप्तता से वन भूमि पर खड़े पेड़ों को काटा जा रहा है
-
सादुल्लाह नगर वन क्षेत्र के अन्तर्गत केशवनगर (नोनहाजोत) वन बीट चमरुपुर की सीमा केशव नगर,मझौवा तोग, चुवाड़,साबरपुर सहित दर्जनों स्थानों पर हरेभरे सागौन, आम,नीम, महुआ, के पेड़ों पर वन माफिया आरा चलाते रहे लेकिन संबंधित वन कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे
सादुल्लाह नगर रेन्ज के अन्तर्गत प्राकृतिक वन सम्पदा के मामले में चमरुपुर महत्वपूर्ण बीट है। यहां आम व सागौन,नीम, महुआ, सहित अनेकों प्रजाति के पेड़ हैं।
वन माफिया की कुटिल निगाहों ने समूचे इलाके को ही नष्ट करने की ठान ली है। यहाँ तैनात वन कर्मी जानबूझकर अनदेखी में जुटे हैं। केशव नगर के मजरा नोनहाजोत, एवं ग्राम पंचायत कुबरी पर वन बीट में लगभग दो सौ से अधिक सागौन, आम, नीम, व महुआ के हरे-भरे पेड़ काट लिये गये। वन माफिया की हिम्मत तो देखिये उन्होंने दिनदहाड़े ही अपना कटान जारी रखा। पिकअप से कीमती लकड़ी को ढोया गया।
हालिया हालत यह है कि जगह-जगह कटे हुये पेड़ व ठूँठ देखे जा सकते है। देश की बहुमूल्य वन सम्पदा को बचाने के लिये वन विभाग को ठोस कार्यवाही करनी होगी। वन माफिया को चिन्हित कर उनके हौसले पस्त करने के लिये प्रभावी कार्यवाही अत्यन्त आवश्यक है।
लेकिन ज़िम्मेदार अफसर कार्रवाई का आश्वासन देकर उल्टा माफियाओं की मददगार साबित हो रहे हैं और पेड़ों के ठूंठ जेसीबी मशीनों से उखड़वा कर वन माफियाओं के हौसलों को उड़ान दे रहे हैं जल्द ही ऐसे मामलों का लाइव प्रसारण कर जिम्मेदार अधिकारियों की पोल खोली जाएगी। वहीं इस संबंध में जब जानकारी हेतु डिप्टी रेंजर सर्वेश सिंह से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन न रिसीव होने के नाते बात नहीं हो पाई।
174,322 total views