प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। गिद्दड़बाहा से उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता। बाद में लंबी विधानसभा सीट से सियासत के बाबा बोहड़ बने। 1970 में गिद्दड़बाहा से चुनाव जीतकर पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। मगर उस समय सरकार ज्यादा समय न चल सकी और वे 1971 तक सिर्फ एक वर्ष मुख्यमंत्री रहे थे। आपातकाल के समय प्रकाश सिंह बादल 19 महीने जेल में रहे। .
छोटे से गांव में जन्मे प्रकाश सिंह बादल
प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को गांव अबुल खुराना में हुआ था। उनके पिता का नाम रघुराज सिंह और मां का नाम सुंदरी कौर था। 1959 में उन्होंने सुरिंदर कौर से शादी की। प्रकाश सिंह बादल के एक बेटा और एक बेटी है। बेटी परनीत की शादी आदेश प्रताप सिंह कैरों से हुई, जो कि पंजाब के पूर्व सीएम प्रताप सिंह कैरों के बेटे हैं। वहीं, बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का 2011 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह उनकी राजनीतिक सलाहकार व रीढ़ की हड्डी मानी जाती थी। बेटा सुखबीर सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। सुखबीर बादल पंजाब के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं।


9,208 total views