
33,102 total views
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मां के साथ छोटी बहन के घर आई महिला छज्जे के छल्ले में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। बहनोई उसे सीएचसी लाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के पीछे का कारण पति से विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजाखेड़ा निवासी अर्जुन की पत्नी खुशबू (30) 20 मई को लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र के गांव कैलाखेड़ा निवासी मां अनूपा के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरनपुरवा निवासी छोटी बहन मंजू पत्नी बाल गोविंद के घर आई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के सभी लोग आपस में बात कर रहे थे।
तभी खुशबू घर के छज्जे के छल्ले में साड़ी के फंदे से लटक गई। यह देख बहनोई बालगोविंद ने आनन फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बालगोविंद ने बताया कि खूशबू की करीब सात साल पहले अर्जुन के साथ हुई थी।
33,102 total views