
गोरखपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से शुक्रवार को मौसम सुहाना हो गया। कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन दोपहर में तीखी धूप होने से फिर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट आने से लोगों को थोड़ी सी राहत रही। शाम को ठंडी हवाओं से भी लोगों को सुकून मिला। वहीं शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए है
शुक्रवार को पिछले दो दिनों की अपेक्षा करीब दो डिग्री सेल्सियस कम होकर दिन का अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों की नींद शुक्रवार की सुबह खुली तो मौसम सुहाना देख उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
286 total views