
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कमलनाथ के बीच बयानबाजी के बाद दिग्विजय सिंह ने बयान जारी किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था, उन्होंने ऐसा क्यों कहा मैं नहीं जानता मैंने कमलनाथ को सपा को चार सीटें देने के लिए कहा था जबकि सपा छह सीटें मांग रही थी। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा था कि मेरी समाजवादी पार्टियों के नेताओं से बातचीत हुई थी। वह पिछले चुनाव में एक सीट जीते थे और दो पर दूसरे नंबर पर आए थे। वे छह सीटें मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि हम उनके लिए चार सीटें छोड़ सकते थे।
12,025 total views