
इस कृत्य में एक अन्य महिला भी शामिल थी। पुलिस को सिमरन ने बताया कि वह महराजगंज के नदुआ स्थित ससुराल से प्रतिदिन सुबह आती थी और देर रात वापस जाती थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पति से अलगाव के बाद सिमरन अनैतिक कामों में लिप्त हो गई। होटल मालिक अभय के इशारे पर वह होटल में चल रही गतिविधियों में सहयोग करने लगी।
सिमरन को जेल भिजवा दिया गया है। दूसरी महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी: रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ