कुमार दीक्षित से कॉल कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी को हिस्ट्रीशीटर बताया और सुरक्षा-कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला मरीज माफिया का निकला। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, शिवपुर सहबाजगंज निवासी डॉ. पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि 14 फरवरी की रात 10:46 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल शर्मा बताया और सीधे 15 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि राहुल शर्मा ने धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो छात्रसंघ चौराहा और पादरी बाजार में संचालित अस्पताल को बंद करा देगा और उनके परिवार के लोगों को भी मार डाला जाएगा।
डॉक्टर ने बताया कि पहली धमकी के बाद वह डर गए और तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके, लेकिन 15 फरवरी की रात 11:32 बजे उसी नंबर से फिर कॉल आई। इस बार राहुल शर्मा ने और आक्रामक अंदाज में बात की और रुपये देने में आनाकानी करने पर भयंकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
लगातार आने वाले फोन और गाली-गलौज से डॉक्टर और उनके परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सिकरीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुछ साल पहले डीआईजी बंगले के पास फायरिंग का भी आरोप है।
एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और शाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता कर रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में हिस्ट्रीशीटर है या किसी गैंग का नाम लेकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हालांकि जिसे डॉक्टर हिस्ट्रीशीटर बता रहे हैं उस नाम का कोई भी शाहपुर थाना क्षेत्र में नहीं है। प्राथमिक जांच में मामला दूसरा निकला है। मामले की जांच की जा रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

बिहार के मरीजों की खरीद-फरोख्त के एंगल पर भी जांच
शाहपुर थाना क्षेत्र के मानसी अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज कुमार दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस मरीज माफिया के एंगल पर भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो भी इसी ओर इशारा कर रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला मरीजों की खरीद-फरोख्त और व्यावसायिक लेन-देन से जुड़ा है।
यह भी पता चला है कि धमकी देने का आरोपी राहुल शर्मा सान्वी अस्पताल का प्रबंधक है। वह सिकरीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसका नाम कैंट थाना क्षेत्र में डीआईजी बंगले के सामने फायरिंग के मामले में भी सामने आया था।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर पंकज अपने अस्पताल में बिहार से मरीज लाने के लिए बिट्टू खान के एंबुलेंस का इस्तेमाल करते थे और इसकी एवज में कमीशन भी दिया जाता था। हाल ही में बिट्टू खान ने उनके अस्पताल पर मरीज नहीं भेजकर सान्वी अस्पताल को प्राथमिकता दी।
इस पर डॉक्टर पंकज ने विरोध जताया और अस्पताल मालिक अजय शर्मा से बातचीत की। पुलिस की जांच में पता चला कि यही व्यवसायिक विवाद रंगदारी और धमकी का कारण बन गया। डॉ. पंकज के अनुसार, राहुल शर्मा ने कॉल कर 15 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि यदि राशि नहीं दी गई तो परिवार और अस्पताल को नुकसान पहुंचाया जाएगा।पुलिस के मुताबिक, राहुल शर्मा रामगढ़ताल क्षेत्र में अजय शर्मा की ओर से संचालित सान्वी अस्पताल में प्रबंधक है। डॉ. पंकज, राहुल और अजय का कई वर्षों से व्यवसायिक जान-पहचान रहा है। बिट्टू खान एंबुलेंस के माध्यम से मरीज लाने के एवज में पैसे देने और अस्पताल पर मरीज नहीं भेजे जाने को लेकर विवाद बढ़ा। डॉक्टर पंकज का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बिट्टू खान को दिए गए पैसे और मरीज वितरण में हुए अन्य लेन-देन का हवाला दिया।

वायरल ऑडियो में खुली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 3.31 मिनट के ऑडियो में डॉक्टर किसी राजेश नामक शख्स से बातचीत कर बता रहे हैं कि कैसे बिट्टू खान और अन्य लोगों के माध्यम से पैसे का लेन-देन हुआ। ऑडियो में डॉक्टर ने कहा कि बिट्टू हमसे 20 लाख रुपये लिए हैं।
आप दिलवा दीजिए, नहीं तो हमें आप ही दे दीजिए। लोग रुपये लेकर बैठ जा रहे हैं। हमने सारी रिकार्डिंग पुलिस को भी दे दी है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से यह स्पष्ट है कि मरीज और पैसे के लेन-देन का विवाद व्यवसायिक सौदे से रंगदारी के रूप में सामने आया।