February 17, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा

CM Yogi Adityanath will visit Kashi in last week of February and will review development projects

मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वह रोपवे और गंजारी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे उनमें कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है। सोलर पार्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज, नगर निगम के नए सदन भवन की प्रगति भी देखेंगे।
सर्किट हाउस परिसर में बन रहे प्रदेश के पहले साइलेंट सब स्टेशन की जानकारी लेंगे। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों, एनएचएआई के प्रोजेक्ट की भी समीक्षा करेंगे।