वाराणसी में लंका चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग किया। बुधवार को एसीपी गौरव कुमार और एसीपी ट्रैफिक लंका क्षेत्र में ई-रिक्शा को डायवर्ट कर प्रयोग को अमल में लाने का निर्देश दिया। इससे ट्रॉमा सेंटर और नरिया की तरफ लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वहीं, बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और बीएचयू की तरफ आने वालों को राहत मिलेगी।
लागू व्यवस्था के तहत सामनेघाट की ओर से लंका जाने वाले किसी भी ई-रिक्शा को लंका चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ई-रिक्शा को बीच में ही वापस सामनेघाट या भगवानपुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं, नरिया की ओर से लंका आने वाले ई-रिक्शा को रश्मि नगर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रविंद्रपुरी से लंका की ओर आने वाले ई-रिक्शा को रविदास गेट के पास ही रोककर मोड़ दिया जाएगा। ई-रिक्शा चालक नगवा चौकी के पास, रश्मि नगर और रविदास गेट पर रुकेंगे।
More Stories
गोंडा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मामला दर्ज
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गौरा में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत