- शादी समारोह में डीजे पर विवाद के बीच 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
गोंडा।
जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौली के जोकहा गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 15 वर्षीय किशोर हमीद की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में एक लड़की की शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर हुए विवाद के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 वर्षीय हमीद पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद किशोर की हालत गंभीर हो गई।
सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह, विवाद में शामिल लोगों और हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा