- घारीघाट में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरा
- चार माह से बंद पिता की साइकिल दुकान पर पहुंचा था युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोंडा।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के घारीघाट स्थित कुकरहा बाबा कुट्टी के पास बुधवार को 26 वर्षीय युवक की आत्महत्या से मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान अगया बुजुर्ग चैपुरवा निवासी पिंटू निषाद (26) पुत्र रामलाल निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंटू के पिता रामलाल निषाद दिव्यांग हैं और घारीघाट स्थित कुकरहा बाबा कुट्टी के पास साइकिल की दुकान चलाते थे। बताया जाता है कि उनकी दुकान पिछले करीब चार महीने से बंद थी। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे पिंटू ने घरवालों से दुकान की चाबी ली और दुकान पर पहुंचा। कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने परिजनों को दुकान पर पिंटू की मौत होने की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर खोड़ारे पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि युवक के पिता की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर फौती सूचना दर्ज की गई है। वह स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पुलिस मौजूद है और फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेगी।

More Stories
गोंडा: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम की मांग की
बभनान में ग्रामीण मिनी मैराथन का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामला: रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खां गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा