
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तैनात घोसी निवासी आरपीएफ के जवान का रेलवे स्टेशन पर सामान की बुकिंग के लिए पार्सल अधीक्षक से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्सल अधीक्षक कह रहे हैं कि दो मिनट में आदमी बना देब तोहके। तनिको बेअंदाजी करबा त अंखिया निकाल लेब तुहार। तरीका से बात करा सब आरपीएफ गिरी भीतर डाल देब। तोहके समझ में ना आवत हवे के कैसे बात करत हवा। औकात में रहा, तुहार समान बाद में जाई, तु पहिले जईबा। राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक हईं, अउर कुछ जानब। होश में रहा।एक मिनट 38 सेकंड के वायरल वीडियो का पूर्वात्तर रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पार्सल अधीक्षक को वाराणसी तलब किया गया। वायरल वीडियो में अधीक्षक पार्सल कक्ष के बाहर आरपीएफ के जवान को खरी-खोटी सुना रहे हैं। आरपीएफ का जवान घरेलू सामान का पार्सल बुक कराने पहुंचा था।
खुद को पार्सल अधीक्षक बताने वाले ने कहा कि सब आरपीएफ गिरी भुला जइबा। तोहसे के कहल ह गाड़ी अंदर ले आवे के। केसे पूछ के गाड़ी ले अइला ह। गाड़ी अंदर ले आवे के एलाउ कइल ह। तरीका से बात करा… आरपीएफ मतलब खुदा ना होला।
इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। पार्सल अधीक्षक को वाराणसी तलब किया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण