March 9, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

यमुना पुल के पास बस और ट्रक में भिड़ंत, दिल्ली से लौट रहे चार यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Auraiya Bus and truck collide near Yamuna bridge four passengers returning from Delhi seriously injured

औरैया जिले में जालौन रोड पर रविवार सुबह यमुना पुल के पास एक निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। निजी बस दिल्ली से सवारियां लेकर जालौन की ओर जा रही थी। जैसे ही बस जालौन रोड स्थित यमुना पुल के पास पहुंची

तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बस के अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों की पहचान मानवेंद्र सिंह निवासी खलीलपुर कोंच जालौन, गीता निवासी गोपालपुर माधोगढ़, आरव निवासी गोपालपुर माधोगढ़, हरिओम निवासी नया पटेल नगर, उरई जालौन के रूप में हुई। ये सभी लोग दिल्ली से मजदूरी या अन्य काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे।

एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ही एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को शहर स्थित जिला अस्पताल ले भेजा। वहां घायलों को उपचार किया गया। डॉक्टर अनुसार, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।