पीलीभीत:
थाना बिलसंडा क्षेत्र के आजमपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने जहर खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।परिजनों ने प्रधान के शव को अस्पताल से लाकर गांव में रख लिया है और अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है।
वे पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ एक पक्ष की बात सुनकर केस दर्ज कर दिया, जबकि पूर्व प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। परिजन और गांव वाले बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।मामला थाना बिलसंडा के आजमपुर गांव का है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

More Stories
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक
काशी में 5340 लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, ‘हिंसा’ पर बनाई पेंटिंग; प्रशिक्षण