शुष्क मौसम बता रहा है कि गर्मियों के दिन शुरू हो गए हैं। हालांकि, बीच में चलती तेज रफ्तार हवा के कारण स्वेटर की जरूरत बनी हुई है। फिलहाल मौसम में मंगलवार को कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, खुला मौसम और तीखी धूप बनी रहेगी। धूप का ही असर रहा कि सोमवार को दिन का तापमान दस दिन बाद 30 डिग्री से अधिक पहुंचा।
इससे पहले एक मार्च को पारा 30..5 डिग्री था, सोमवार को यह 30.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और दिन के पारे में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

More Stories
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार; पैसों के साथ असलहा बरामद
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, आज से अलग-अलग जिलों में निकाला जाएगा मशाल जुलूस
अखिलेश बोले- हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे