गोंडा जिले के बभनजोत विकासखंड में मंगलवार को एक बड़ी घटना सामने आई। दौलतपुर ग्रांट के मजरा कंकलियनडीह में दोपहर करीब दो बजे एक छप्पर के मकान में आग लग गई।
आग आबिद पुत्र रज्जाक के मकान में लगी। इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें बिस्तर, चारपाई, कपड़े और खाने-पीने की सभी चीजें शामिल थीं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित आबिद ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी सायमा पुत्री साबिर अली के गुर्दे में पथरी और इंफेक्शन का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके लिए घर में एक लाख रुपए दूसरों से कर्ज लेकर नकद रखे थे, जो आग में जल गए।
क्षेत्रीय लेखपाल गिरीश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, एक लाख रुपए नकद और तीस हजार रुपए का घरेलू सामान जल गया है। इस संबंध में रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

More Stories
होली के दिन मकान में लगी आग, गहने, रुपये सहित गृहस्थी का सामान जला
त्योहार के बाद बढ़ी रेल और बस यात्रियों की भीड़
मामूली कहासुनी में चलीं गोलियां, युवक की मौत