कानपुर। राष्ट्रीय रोड व ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 19 से 20 फरवरी तक हैदराबाद में हुई। इसमें यूपी की ओर से खेलते हुए मुजफ्फरनगर के मखियाली निवासी पैरा साइक्लिस्ट समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। समीर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदेश के पहले साइक्लिस्ट बन गए हैं।
उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि समीर ने 18 किलोमीटर रोड इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 28 मिनट 37.717 सेकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। फिर एक किमी टाइम ट्रायल में उन्होंने एक मिनट 26.384 सेकंड और चार किलोमीटर टाइम ट्रायल में पांच मिनट 55.374 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की। 200 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में समीर ने 15.050 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संवाद
More Stories
पीलीभीत: मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान ने जहर खाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
हर्षोल्लास व अकीदत के साथ मनाया गया पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन
चिमनी की ऊंचाई, प्लेटफॉर्म बढ़ाने और डिजाइन पर फिर से होगा मंथन; मुंबई में बैठक