February 23, 2026

TNC Live TV

No.1 News Channel Of UP

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास तोताघाटी में ट्रक पर गिरा विशाल बोल्डर, चालक की मौके पर मौत

Huge boulder fell on a truck in Totaghati driver died on the spot Devprayag News Accident

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी के पास पहाड़ी से  बोल्डर गिरने  से ट्रक चालक की मौत हो गई। जनकारी के अनुसार ऋषिकेश से सीमेंट लादकर श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गए, जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पहाड़ी से आए छोटे-बड़े पत्थर ने ट्रक को चपेट में ले लिया था और एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा।

राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मुरारी लाल (55) निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी देवप्रयाग भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। सुबह सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद खतरनाक ब्लैक स्पॉट माना जाता है।